इस्तीफे के बाद ट्रोल हुए राहुल गांधी, लोगों ने यूं लिए मजे

Wednesday, Jul 03, 2019 - 05:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  राहुल गांधी ने आखिरकार आज सस्पेंस खत्म कर ही दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब बात राहुल गांधी की हो और सोशल मीडिया इसमें न कूदे, ऐसा तो हो नहीं सकता। इस्तीफे के ऐलान के साथ ही राहुल गांधी चर्चा का मुख्य विषय बन गए। जहां कुछ लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया तो वहीं कुछ लोगों ने इसे ड्रामा करार दिया। खैर यह तो हम भी नहीं जानते ​की कांग्रेस का यह ड्रामा कब तक जारी रहेगा लेकिन इतना जरूर है कि इस खबर के साथ ही राहुल गांधी एक बार फिर लोगों की जुबान में आ गए हैं। जानिए राहुल गांधी के इस फैसले पर क्या है लोगों की प्रतिक्रिया:-

 

 

 

 

vasudha

Advertising