मोहन भागवत के बयान पर राहुल गांधी ने कसा तंज, जानें क्या बोले?

Sunday, Dec 19, 2021 - 06:50 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राष्ट्रीय स्वंय सेवक (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के डीएनए वाले बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा है। राहुल ने फिर से हिंदू और हिंदुत्ववादी को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने रविवार को कहा, "हिंदू मानते हैं कि हर व्यक्ति का DNA अलग और अनन्य होता है। हिंदुत्ववादी मानते हैं कि सब भारतीयों का DNA समान है।"

दरअसल, मोहन भागवत ने हिमाचल दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में कहा है कि 40,000 साल से भारत के लोगों का डीएनए समान है। भागवत ने कहा, " हम यहां पर हैं और पक्के हैं, चलते हुए आ रहे हैं। 40,000 साल पूर्व से भारत के लोगों का, आज के लोगों का डीएनए समान है... ऐसी ही हवा में बात नहीं कर रहा हूं मैं.. हुआ है और आगे की घड़ी में भी वहीं सिद्ध हुआ है। हम समान पूर्वजों के वंशज हैं, उन पूर्वजों के कारण अपना देश फला-फूला, अपनी संस्कृति आज तक चलती आई।"

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हिंदू और हिंदुत्व की एंट्री हो चुकी है। पिछले दिनों राहुल गांधी ने कहा था, ''दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता। हर शब्द का अलग मतलब होता है। एक हिन्दू है और दूसरा हिन्दुत्ववादी। मैं हिन्दू हूं लेकिन हिन्दुवादी नहीं। महात्मा गाँधी- हिन्दू थे, गोडसे - हिन्दुवादी।''

Yaspal

Advertising