राहुल गांधी अगले सप्ताह अपने लोकसभा क्षेत्र का करेंगे दौरा

Thursday, Jan 11, 2018 - 05:26 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले सप्ताह अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी का दो दिवसीय दौरा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल पहली बार अपने क्षेत्र का दौरा करेंगे। पिछले साल 16 दिसंबर को गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। उससे पहले उनकी मां सोनिया गांधी इस पद को संभाल रही थीं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि गांधी 15 और 16 जनवरी को अमेठी में रहेंगे। गांधी बहरीन में रह रहे भारतीय अप्रवासियों के ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपल ऑफ इंडियन रीजन (जीओपीआईओ) सम्मेलन को संबोधित करने के बाद कल भारत लौटे। यह सम्मेलन आठ जनवरी को था। बहरीन से वापस आने के बाद गांधी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा, "प्रेरित करने वाले और ज्ञानवर्धन करने वाली इस यात्रा के लिए बहरीन को शुक्रिया।’’  

Advertising