प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी को लेकर बोले राहुल गांधी- सस्पेंस बना रहे तो अच्छा है

Thursday, Apr 18, 2019 - 09:22 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के  बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चर्चाएं जारों पर है। वहीं इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सस्पेंस बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी की खबर को लेकर न पुष्टि करूंगा, न इंकार करूंगा। सस्पेंस बना रहे तो अच्छा है। 



दरअसल एक इंटरव्यू में पूछे गए सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने यह जवाब दिया। दरअसल, कांग्रेस ने अभीतक वाराणसी सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है लेकिन प्रियंका खुद चुनाव प्रचार के दौरान वाराणसी सीट से लड़ने का संकेत दे चुकी हैं। 

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इलाहाबाद और वाराणसी में आंतरिक सर्वे किया गया ताकि कांग्रेस की मजबूती का आकलन किया जा सके। पार्टी ने इन दोनों ही सीटों से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। कुछ लोगों की राय यह है कि अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव हारती हैं तो उनके राजनीतिक करियर पर इसका काफी असर पड़ेगा। 

 

vasudha

Advertising