राहुल गांधी का बड़ा आरोप- 'रक्षा मंत्री झूठ बोल रहे हैं, सच्चाई नरवणे की किताब में है'

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 11:48 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ (Four Stars of Destiny) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि एक तरफ प्रकाशक 'पेंगुइन' कह रहा है कि किताब छपी ही नहीं, जबकि दूसरी तरफ खुद जनरल नरवणे ने सोशल मीडिया पर इसके उपलब्ध होने की बात कही थी।

PunjabKesari

राहुल गांधी ने जनरल नरवणे का साल 2023 का एक पुराना ट्वीट दिखाते हुए दावा किया कि पूर्व सेना प्रमुख ने खुद लिंक साझा कर किताब के उपलब्ध होने की जानकारी दी थी। राहुल ने चुटकी लेते हुए कहा, "या तो आप पेंगुइन की बात मान लें या पूर्व सेना प्रमुख की। जाहिर है, मैं एक जनरल पर भरोसा करूंगा।"

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किताब में चीन के साथ 2020 के सीमा विवाद (कैलाश रेंज) पर जो सच लिखा गया है, वह प्रधानमंत्री और सरकार के लिए असहज करने वाला है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार सच्चाई को दबाने के लिए पेंगुइन जैसी संस्थाओं का सहारा ले रही है। राहुल ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतंत्र से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि सरकार बहस से भाग रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News