कोरोना पर राहुल गांधी ने शेयर किया चार्ट, पूछा- क्या भारत सही पोजिशन में?

Monday, Jul 13, 2020 - 09:47 AM (IST)

नेशनल डेस्कः देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8 लाख के पार चला गया है। वहीं वायरस से अब तक 23 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के रोज बढ़ रहे केसों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक चार्ट शेयर किया है। राहुल गांधी ने चार्ट शेयर करते हुए सवाल पूछा कि क्या कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत सही पोजिशन में है? राहुल ने जो चार्ट शेयर किया है, उसमें पिछले सात दिन में आए मामलों के आधार पर अमेरिका, भारत, साउथ कोरिया और न्यूजीलैंड के बीच तुलना की गई है। चार्ट में भारत में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है।

चार्ट में दिख रहा है कि अमेरिका में संक्रमुण की रफ्तार भारत के मुकाबले ज्यादा है जबकि साउथ कोरिया और न्यूजीलैंड में स्थिति कंट्रोल में है। बता दें कि भारत में पिछले कुछ समय से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर पूरी दुनिया पर नजर दौड़ाएं तो कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ 30 लाख को पार कर गई है। अब तक 5 लाख 71 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

75 लाख से अधिक लोग वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका हुआ है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 34 लाख से ज्यादा है और 1 लाख 37 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Seema Sharma

Advertising