गुलमर्ग में Skiing के बाद अब स्की गॉगल्स पहन बहन प्रियंका के साथ स्नोमोबाइल चलाते नज़र आए राहुल गांधी
Monday, Feb 20, 2023 - 02:49 PM (IST)
नई दिल्ली:कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में बर्फ में स्कूटर की सवारी की, जिसकी वीडियो इंटरनेट पर छा गई। वीडियो फुटेज में भाई-बहन को बर्फ पर स्कूटर चलाते देखा जा सकता है। उनके साथ अन्य स्कूटरों पर उनके सुरक्षाकर्मी सवार दिख रहे हैं। 101 सेकेंड का एक वीडियो ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर व्यापक रूप से साझा किया गया है। वीडियो देखने वाले ज्यादातर लोगों ने भाई-बहन के समर्थन में टिप्पणी की है, तो कुछ ने ‘गंभीर' न होने के लिए उनका मजाक उड़ाया।
RaGa 💓🔥 pic.twitter.com/WUfzeK9o52
— Srinivas BV (@srinivasiyc) February 19, 2023
राजस्थान से युवा कांग्रेस के एक नेता द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो पर विजय एनटी2 नामक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा, “अगर इस तरह की वीडियो डाली जाती हैं, तो कोई मतदाता किसी नेता को गंभीरता से क्यों ले?” राहुल पिछले हफ्ते निजी दौरे पर यहां पहुंचे थे और गुलमर्ग में ठहरे हुए हैं। सप्ताहांत में उनकी बहन भी उनके पास पहुंच गईं। जनवरी में भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दो दिन भाई-बहन कश्मीर में थे।
बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 3,970 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया था। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की गई थी।