राहुल गांधी की अपील- भारत की आत्मा और भविष्य के लिए करें वोट

Thursday, Apr 11, 2019 - 10:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान आरंभ होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2014 के भाजपा के वादों और राफेल एवं कृषि संकट सहित कई मुद्दों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जनता से भारत की आत्मा व भविष्य के लिए वोट करने का आह्वान किया।  
   

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि दो करोड़ नौकरियां नहीं मिलीं, 15 लाख रुपये खाते में नहीं आए, अच्छे दिन नहीं आए। इसके अलावा नौकरी नहीं है, नोटबंदी हो गई, किसान संकट में हैं। गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया गया।   उन्होंने दावा किया कि सूटबूट की सरकार, राफेल, झूठ पर झूठ, अविश्वास, हिंसा, नफरत और डर है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि आप आज भारत की आत्मा के लिए वोट करिए। भारत के भविष्य के लिए वोट करिए। अक्लमंदी से वोट करिए। आज 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा की सभी सीटों पर भी मतदान प्रारंभ हो गया है। 

vasudha

Advertising