पुलिसकर्मी के मुरीद हुए राहुल गांधी, कहा- हमें आप पर गर्व

Monday, Feb 25, 2019 - 12:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मध्यप्रदेश में रेलवे ट्रैक पर घायल युवक को कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंचाने वाले पुलिसकर्मी पूनम बिल्लोरे के मुरीद हो गए। उन्होंने कहा कि बिल्लोरे देश के सभी नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
 

राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि पूनम बिल्लोरे जी, आप मिसाल कायम करने वाले पुलिसकर्मी हैं। आप देश के सभी नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम सभी को आप पर बहुत गर्व है। 


खबरों के मुताबिक, होशंगाबाद जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर शिवपुर के पास ट्रेन से गत शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर गिरे 35 वर्षीय युवक को पूनम बिल्लोरे लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर तक कंधे पर उठाकर ले गए। इसके चलते गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका।सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हुआ है और लोग बिल्लोरे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

vasudha

Advertising