राहुल गांधी बोले, 10 की बजाए दो दिन में पूरा किया वादा, इट्स डन!

Thursday, Dec 20, 2018 - 02:02 AM (IST)

नेशनल डेस्कः तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने के वाद किसानों से किए गए वादे को पूरा कर दिया है। किसानों की कर्जमाफी के बाद राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया, इसमें उन्होंने कहा कि चुनाव में किया गया वादा, उन्होंने पूरा कर दिया है। राहुल ने कहा कि वादा हमने 10 दिन के भीतर का किया था। लेकिन हमने 2 दिन के भीतर इसे कर दिया।


बता दें राजस्थान सरकार ने बुधवार को कर्जमाफी की घोषणा की, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि काम पूरा हुआ। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने किसानों के कर्ज माफ किए। गौरतलब है कि तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ किए जाएंगे। तीनों जगहों पर कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहले निर्णय के तौर पर कर्जमाफी की घोषणा की गई है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण करने के घंटेभर के भीतर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों का कर्ज माफ किया था। कमलनाथ के ऐलान के कुछ देर बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि अब अगली बारी छत्तीसगढ़ और राजस्थान की है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बीते साल राज्य के 86 लाख किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया था, वही महाराष्ट्र में भी फडणवीस सरकार ने 35 लाख किसानों का 1.5 लाख तक का कर्ज माफ किया था।  

Yaspal

Advertising