Parliament Special Session 2026: लोकसभा में बोले राहुल गांधी- यह राष्ट्रविरोधी बिल है, जो भारत का चुनावी नक्शा बिगाड़ेगा

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 03:08 PM (IST)

Parliament Special Session 2026: संसद के विशेष सत्र में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। आज महिला आरक्षण पर बड़ा फैसला आने वाला है। सबकी निगाहें लोकसभा पर टिकी हैं, जहाँ दोपहर 4 बजे बहुप्रतीक्षित महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान होना है। गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष के हर तीखे सवाल और आशंकाओं का सिलसिलेवार जवाब देंगे। इस संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना संबोधन शुरु किया है। 

ये बिल चुनावी नक्शा बदलने के लिए: राहुल गांधी

लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपना संबोधन शुरु किया है। राहुल ने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 पारित हो चुका है। इस बिल के पारित होने के बाद अब चुनावी नक्शा बदलेगा। हालांकि यह बिल बिल एससी-एसटी और ओबीसी के खिलाफ है। असम और जम्मू कश्मीर के बाद सरकार इसे सारे देश में लागू कर सत्ता अपने हाथ करना चाहती है। इस बिल का महिला सशक्तिकरण से कोई मतलब नहीं है। यह केवल एक राष्ट्रविरोधी बिल है। इसके लिए दक्षिण और उत्तर भारत के साथ भेदभाव भी हो रहा है। 

हरिवंश नारायण सिंह बने उपसभापति

हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार राज्यसभा उपसभापति के तौर पर चुने गए हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि लगातार तीसरी बार चुने जाने के बाद यह जीत न केवल उनके व्यक्तित्व की जीत है, बल्कि उनके प्रति सदन के अटूट विश्वास का प्रमाण भी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News