गठबंधन नहीं हुआ तो बोले केजरीवाल, ठीक नहीं थी राहुल गांधी की नीयत

Sunday, Apr 28, 2019 - 09:12 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तमाम कोशिशों के बाद भी गठबंधन नहीं हो पाया है। अब दोनों पार्टियां अपने-अपने दम पर दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। दोनों पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप भी चल रहे हैं। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि उनका कांग्रेस के साथ गठबंधन क्यों नहीं हो पाया है।

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नीयत ठीक नहीं थी इसलिए गठबंधन नहीं हो पाया है। केजरीवाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने गठबंधन को लेकर पूरी कोशिश की है लेकिन कांग्रेस ने अपने कदम पीछे खींच लिए।

Seema Sharma

Advertising