विमान में आई खराबी, पीएम मोदी ने चीन से फोन कर पूछा राहुल गांधी का हाल

Friday, Apr 27, 2018 - 04:08 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान में गुरुवार को एक तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसके बाद उसे उत्तरी कर्नाटक के हुबली हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। पार्टी ने इस मामले की जांच की मांग की है। नागरिक विमानन महानिदेशालय (डी.जी. सी.ए.) ने नई दिल्ली में कहा कि वह मामले की जांच करेगा, जबकि पुलिस ने कहा कि उसने एक शिकायत दर्ज कर ली है। वहीं कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक विमान में गड़बड़ी की खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चीन से राहुल गांधी को फोन किया और घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। गुरुवार सुबह दिल्ली से हुबली जाते समय राहुल गांधी के विमान में गंभीर समस्या आई।

फ्लाइट असामान्य रूप से बाईं तरफ झुक गई और झटके के साथ नीचे आ गई। इस दौरान बहार का मौसम बेहद सामान्य था। इस दौरान फ्लाइट से अजीब-सी आवाज भी सुनी जा सकती थी। साथ ही यह भी पता चला कि फ्लाइट का ऑटो पायलट मोड काम नहीं कर रहा था।' कांग्रेस ने गड़बड़ी के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। वहीं विमान के लैंड होने के बाद राहुल कर्नाटक की जनता का आशीर्वाद लेने के लिए निकल गए। हम उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने राहुल जी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की।

Seema Sharma

Advertising