राहुल गांधी की इस तस्वीर ने लोगों को बनाया अपना दिवाना, जानिए क्या है इसमें खास

Saturday, Feb 27, 2021 - 04:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों खूब चर्चा बटौर रहे हैं। उनकी पर्सनालिटी के लोग इस कदर दिवाने हो गए हैं कि उन्हे अब तक का सबसे फिट नेता बता दिया है। दरसअल राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें उनके बाइसेप्स और ऐब्स दिख रहे हैं।

याद हाे कि हाल ही में राहुल गांधी केरल के कोल्लम में  मछुआरों के जीवन का अनुभव लेने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए उनके साथ समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। कपड़े गिले होने के चलते राहुल के बाइसेप्स और ऐब्स साफ दिखाई दे रहे थे। कांग्रेस के पूर्व सांसद और मंत्री राजीव शुक्ला ने  राहुल की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि इसे गौर से देखिए, राहुल के भी ऐब्स हैं। यह उनके समुद्र में तैराकी के बाद की तस्वीरें हैं। 


इसके बाद तो जैसे सोशल मीडिया पर जैसे  बाढ़ सी आ गई हो। लोग कांग्रेस नेता की खूब तारीफ कर रहे हैं। मशहूर बॉक्सर और कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह ने लिखा कि एक बॉक्सर के ऐब्स, लोगों का एक निडर और युवा नेता, राहुल गांधी। तारीफ के साथ साथ वह ट्रोलिंग का भी शिकार हो गए। एक यूजर ने लिखा कि  प्रिय राहुल गांधी के पास सब कुछ है, ऐब्स, डिम्पल, फेयर स्किन, लेकिन एक चीज नहीं है। दिमाग

vasudha

Advertising