जनता का आभार जताने के लिए आज वायनाड दौरे पर राहुल गांधी

Friday, Jun 07, 2019 - 05:32 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र केरल के वायनाड में मतदाताओं का आभार जताने के लिए शुक्रवार और शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे।

राहुल वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी लोगों के प्यार और समर्थन का आभार जताने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करेंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार राहुल गांधी लोगों का आभार जताने के लिए वायनाड के सभी सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे। बता दें कि राहुल ने वायनाड से 4,31,770 वोटों के रेकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की। 

इससे पहले राहुल गांधी ने गत शनिवार को पार्टी की संसदीय दल की बैठक के बाद ट्विटर पर लिखा, 'भले ही कांग्रेस पार्टी के महज 52 सांसद हों, लेकिन हम अपने संविधान की रक्षा के लिए बहादुर दिल शेरों की तरह मिलकर काम करेंगे। हम निडर होकर मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर अपना कर्तव्य निभाएंगे। बीजेपी को संसद में कोई वॉकओवर नहीं मिलेगा।'                                                                                  
 

Pardeep

Advertising