राहुल गांधी ने नई टीम की अटकलों पर लगाया विराम

Tuesday, Jan 09, 2018 - 09:06 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फैसला किया कि सभी राज्यों के प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अपने पदों पर बने रहेंगे। राहुल ने यह फैसला इन अटकलों के बीच किया है कि संगठन चुनावों के बाद प्रदेश कांग्रेस यूनिटों के नए प्रधान होंगे और नई टीमें बनाई जाएंगी।

पार्टी अधिकारियों के मनोबल को बनाए रखने की जरूरत को महसूस करते हुए राहुल ने कहा कि क्षेत्रीय कांग्रेस समितियां भी अपने पदों पर बनी रहेंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के एक सचिव ने कहा, ‘‘राहुल 2019 के आम चुनाव की समाप्ति तक किसी प्रकार का बदलाव नहीं करना चाहते।’’

Advertising