राफेल सौदे पर बोले राहुल गांधी, मेरा रुख वही

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 07:16 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल विमान सौदे का मुद्दा उठाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि आज भी उनका वही रुख है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद बाहर आते हुए गांधी ने संसद भवन परिसर में यह टिप्पणी की।

अभिभाषण में राफेल के जिक्र के बाद इस बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, ''मेरा रुख आज भी वही है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है।'' कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बारे में पूछे जाने पर ‘नो कमेंट' कहा। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने पहली बार राफेल के बारे में बोला है।

चुनाव से पहले उन्होंने विमान सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमले कर रहे थे। दूसरी तरफ, सरकार ने उनके आरोपों को खारिज किया था।

गौरतलब है कि संसद के ऐतिहासिक कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि सरकार ‘मेक इन इंडिया' के तहत आधुनिक अस्त्र-शस्त्र बनाने पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान और ‘अपाचे' हेलीकॉप्टर निकट भविष्य में मिलने जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News