डिनर पर चर्चा: छात्राओं के साथ इस अंदाज में दिखे राहुल गांधी

Sunday, Feb 03, 2019 - 01:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी युवाओं को साधने में जुट गए हैं। पिछले कुछ समय से उनका फोकस युवओं पर है। इसीके तहत राहुल गांधी ने दिल्ली के एक रेस्तरां में छात्राओं के साथ वक्त बिताया और उनके साथ डिनर भी किया।
 

राहुल गांधी की सोशल मीडिया टीम ने अपनी बात, राहुल के साथ नाम से एक नया कैंपेन शुरू किया है, जिसके तहत देश भर के सात चुनिंदा छात्रों को दिल्ली की लोधी कॉलोनी का रेस्तरां में बुलाया। जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके साथ मुलाकात की।  


राहुल गांधी को अपने बीच पाकर छात्र बहुत खुश​ दिखाई दिए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने युवाओं का नजरिया जाना और उनके साथ खाने का भी लुत्फ उठाया। राहुल ने करीब 1 घंटा 26 मिनट तक छात्रों के साथ समय बिताया। इस दौरान कैफे के बाहर एनएसजी की टीम तैनात रही। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष इससे पहले भी रेस्टोरेंट या कैफे में जाकर लोगों के साथ वक्त बिताते रहे हैं। 
 

vasudha

Advertising