Sidhu moose wala Murder: सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने पंजाब जा सकते हैं राहुल और प्रियंका गांधी

Monday, Jun 06, 2022 - 05:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मंगलवार को पंजाब के मानसा के मूसा गांव जाएंगे और दिवंगत पंजाबी गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। मूसेवाला का 29 मई को अज्ञात लोगों ने मर्डर कर दिया था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मानसा जाकर कांग्रेस के दिवंगत नेता मूसेवाला के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं।

 

पंजाब के मानसा जिले में पिछले दिनों अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद यह घटना हुई। इस हमले में मूसेवाला के एक चचेरा भाई और एक दोस्त भी घायल हो गया जो मूसेवाला के साथ थार में कहीं जा रहे थे।

 

मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से हटा दी थी या कम कर दी थी। पंजाब पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था। गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। 

Seema Sharma

Advertising