लोगों के दिलों में जगह बना रहे राहुल गांधी

Wednesday, Feb 21, 2018 - 09:01 PM (IST)

नई दिल्ली: अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की छवि में लगातार सुधार हो रहा है। राहुल अब लोगों में अपनी पैठ बनाते जा रहे हैं। 10 महीने पहले जो लोग राहुल गांधी को पप्पू के नाम से पुकारते थे। वही लोग 10 महीने बाद राहुल गांधी की बदली छवि को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि बीते वर्ष 10 दिसंबर को राहुल गांधी की ताजपोशी अध्यक्ष पद के लिए हुई थी। जिसके बाद राहुल गांधी राजनीतिक तौर पर और बेहतर हुए हैं। गांधी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चिंतित हैं। तो वहीं कांग्रेस नेता इसको लेकर खुश दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की माने तो राहुल जहां भी पार्टी कैंपेन करने जा रहे हैं। वहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

फिलहाल कांग्रेस नेता मार्च के तीसरे सप्ताह में होने वाली प्लेनरी सेशन की रणनीति बनाने में बिजी हैं। मार्च में होने वाले प्लेनरी सेशन में कांग्रेस की नई कार्यसमिति और संगठन में बदलाव के संकेत देखने को मिल सकते हैं। राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कार्यालय पर पसरा सन्नाटा भी अब कम होने लगा है। कार्यालय में आने वाले लोगों की भीड़ में इजाफा हुआ है। राहुल की व्यस्तता काफी बढ़ गई है। रोज आने वाले फोन कॉल और ई-मेल की संख्याओं में भी तेजी देखने को मिल रही है। लोग राहुल से मिलने के लिए वक्त मांग रहे हैं। 
 

Advertising