कैलाश मानसरोवर के लिए नेपाल से रवाना हुए राहुल गांधी

Sunday, Sep 02, 2018 - 11:17 AM (IST)

काठमांडू: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए शनिवार को यहां से ल्हासा के लिए रवाना हो गए। नेपाली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार गांधी त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर एक बजे रवाना हुए। वह यहां शुक्रवार को पहुंचे थे। सुरक्षा कारणों से उनकी यात्रा का ब्योरा गोपनीय रखा गया है।

गौरतलब है कि 26 अप्रैल को कर्नाटक की यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण विमान बाईं ओर तेजी से झुक गया और तेजी से नीचे आने लगा था इसके बाद हालांकि विमान संभल गया और सुरक्षित नीचे उतरा। इसके तीन दिन बाद 29 अप्रैल को गांधी ने एक रैली के दौरान कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने की घोषणा की थी।

Seema Sharma

Advertising