चुनाव की घड़ी में याद आए भगवान! प्रियंका के बाद राहुल गांधी ने की मंदिर में पूजा अर्चना

Wednesday, Mar 31, 2021 - 12:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: विधानसभा चुनाव को लेकर देश में चुनावी घमासान तेज हो गया है। अपनी जीत दर्ज करवाने के लिए सभी नेतागण पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस घमासान में भगवान की याद आना भी लाजिमी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी  गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की।

वहीं इससे एक दिन पहले प्रियंका गांधी ने तिरुवनंतपुरम के प्रसिद्ध अत्तुकल देवी भगवती मंदिर में पूजा की थी। अलप्पुझा, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम जिलों में जनसभाओं को संबोधित करने के बाद वह मंदिर गईं और वहां कुछ समय बिताया। इस दौरान उनके वतियूरकवू से यूडीएफ की उम्मीदवार वीणा थी।

वहीं मंदिर में पूजा करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी दी हैं, ये हमारा चुनाव का मुख्य मुद्दा है। हम बीजेपी नहीं हैं, हमने छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक में कहा था ​कि कर्जा माफ करेंगे और किया। दरअसल कांग्रेस नेता  क दो दिवसीय असम दौरे का आज अंतिम दिन है। बीते दिन खराब मौसम के कारण वो रैली नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्होंने वीडियो संदेश जारी किया था।

vasudha

Advertising