पीएम मोदी के लिए चुनौती नहीं राहुल गांधी: रमन सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 06:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज कांग्रेस अध्यक्ष रा​हुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए कोई चुनौती नहीं हैं। सीएम ने कहा कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस के लिए 40 या 50 तक सीटें भी जीतना काफी मुश्किल होगा। उन्होंनें कहा कि देश में मोदी का ‘‘ जादू ’’ है और जनता उनके साथ खड़ी है। राजग सरकार की नीतियों के चलते भाजपा अगले चुनाव में 2014 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करेगी।    

सभी बनना चाहते हैं प्रधानमंत्री
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी नीत कांग्रेस भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस चौथे स्थान पर है, बिहार में वह तीन या चार पार्टियों से पीछे है और पश्चिम बंगाल में अगली पंक्ति में नहीं है। रमन सिंह ने भाजपा को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे विपक्षी नेताओं की संख्या पर चुटकी लेते हुए कहा कि सपा नेता मुलायम सिंह यादव और बसपा नेता मायावती से लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष गांधी तक सभी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पर इस तरह से हुकूमत नहीं की जा सकती है। 

मोदी स्पष्ट नेता 
सीएम ने कहा कि राजग के लिए मोदी स्पष्ट नेता हैं, वह भाजपा से एक प्रधानमंत्री हैं जबकि वहां ( विपक्ष ) से छह प्रधानमंत्री हैं। इसी साल होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से है। उन्होंने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अजित जोगी का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस से चुनाव लड़ें या अलग से भाजपा को इससे फायदा होगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News