''राहुल गांधी दुनियाभर में भारत को कर रहे बदनाम'', अनुराग ठाकुर बोले- देश के सैनिकों से माफी मांगे

Tuesday, Mar 14, 2023 - 03:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लंदन यात्रा के दौरान उनके बयानों को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर बनी हुई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी दुनियाभर में भारत को बदनाम कर रहे हैं। इसके लिए राहुल गांधी को सदन में आकर देश से माफी मांगनी चाहिए। 


देश से और जवानों से माफी मांगे राहुल गांधी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय मीडिया को बंद करने का काम हुआ और देश से बाहर जाकर भारत को दुनियाभर में बदनाम करने का काम करते हो। अनुराग ठाकुर ने कहा राहुल गांधी को वापस आकर सदन में सांसदों से देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्हें देश की सीमा पर तैनात भारतीय जवानों से भी माफी मांगनी चाहिए साथ ही उनको देश की महिलाओं, मजदूरों से माफी मांगनी चाहिए। 

करप्शन कैसे करना है, यह कांग्रेस से सीखें 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश का मजदूर अपने खून पसीना बहाकर देश को सींचता है और देश को आगे बढ़ाता है, जिसके चरण धोकर पीएम मोदी उनका सम्मान करते हैं। दूसरा आप दुनिया के देशों में जाकर भारत का अपमान करने में लगते हैं। मंत्री ने कहा करप्शन से एक आर्ट या आर्ट से करप्शन कैसे हो यह सब कांग्रेस और गांधी परिवार से सीखना चाहिए। वैसे तो आज भ्रष्टाचार करने वाले एक मंच पर दिखते हैं।

लेकिन एक पार्टी तो वो है जो अपने भ्रष्ट नेताओं के लिए पद्मभूषण और भारत रत्न की मांग करती है और दूसरी पार्टी जो पद्मभूषण के बदले भ्रष्टाचार करके अपनी पेंटिंग बेचने का काम करती है।उन्होंने कहा कि टेरर-फंडिंग मामलों की जांच करने वाले संगठन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार मॉडल पर केस स्टडी कर रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने लंदन में ब्रिटिश सांसदों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि संसद में विपक्षी नेताओं के कामकाज के माइक्रोफोन अक्सर खामोश कर दिए जाते हैं।

 

rajesh kumar

Advertising