महिलाओं पर टिप्पणी कर विवादों में घिरे राहुल गांधी

Wednesday, Oct 11, 2017 - 02:54 PM (IST)

राजकोट: कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी आरएसएस और महिलाओं पर टिप्‍पणी कर विवादों में घिर गए हैं। मंगलवार को गुजरात में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर निशाने साधते हुए कहा था कि क्‍या कभी शाखा में महिलाओं को शॉट्र्स में देखा है? मैंने तो नहीं देखा। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष की इस विवादित टिप्पणी के विरोध में आज राजकोट में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके हाथों में राहुल गांधी का एक पुतला था, जिसको साड़ी पहनाई गई थी।
 संघ पर राहुल गांधी की टिप्पणी के जवाब में गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन ने कहा कि कांग्रेस का स्वभाव ही ऐसा है। वह महिलाओं के कपड़ों पर ही नजर रखते हैं। आनंदीबेन ने राहुल से अपने शब्द वापस लेकर गुजरात की महिलाओं से माफी मांगने को भी कहा। उन्होंने कहा कि गुजरात कि महिलाएं संस्कारी व लघु उद्यम करने वाली हैं, स्वाभिमान से जीती हैं। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष ने ऐसी टिप्पणी कर उनका अपमान किया है। वह माफी नहीं मांगेंगे तो महिलाएं एकजुट होंगी और कांग्रेस बची-खुची सीटें भी खो देगी।

Advertising