राहुल गांधी को उम्मीद : आंध्र प्रदेश और ओडि़शा तितली चक्रवात से निपटने को तैयार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 02:25 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आशा प्रकट की कि ओडि़शा और आंध्र प्रदेश की सरकारें अपने-अपने राज्यों के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे तितली चक्रवात से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए कमर कर चुकी होंगी। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, ‘‘चक्रवात ओडि़शा और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यह सावधानी बरतने का समय है।’’     
PunjabKesari
उन्होंने लिखा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि राज्य सरकारों और प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली होगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जरूरत की इस घड़ी में देशवासियों के साथ खड़ा रहने और मुश्किलों का डटकर सामना करने का अनुरोध है।’’ मौसम विभाग ने मंगलवार को विशेष बुलेटिन में कहा कि बंगाल में खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र मजबूत होकर तितली तूफान का रूप ले चुका है और वह ओडि़शा-आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News