राहुल गांधी ने मणिपुर में भूस्खलन की घटना पर दुख जताया, आठ लोगों की गई थी जान

Thursday, Jun 30, 2022 - 10:02 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में भूस्खलन की घटना में कई लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि यह बहुत परेशान करने वाली दुर्घटना है। मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए विनाशकारी भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक अन्य लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर में भूस्खलन की खबर बहुत परेशान करने वाली है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'' कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी इस हादसे पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

Pardeep

Advertising