बिहार में गरजे राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी से दुखी होकर किसानों ने रावण की जगह फूंका उनका पुतला

Wednesday, Oct 28, 2020 - 02:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कृषि कानूनों से देश के किसानों का भारी नुकसान हुआ है, जिस कारण देश भर के किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं। राहुल गांधी ने पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आमतौर पर दशहरे में रावण का पुतला जलाया जाता है, लेकिन देश में पहली बार पंजाब में किसानों ने नरेन्द्र मोदी, अंबानी और अडानी का पुतला जलाया गया। राहुल गांधी के संबोधन की की मुख्य बातें इस प्रकार:-

 

किसानों का हो रहा उत्पीड़न 

  • आमतौर पर दशहरे में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं। 
  • पहली बार देखने को मिला कि पंजाब में दशहरे पर नरेंद्र मोदी जी, अंबानी जी, अदानी जी के पुतले जलाए गए। 
  • नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और दुख की बात है कि दशहरे पर प्रधानमंत्री का पु​तला जलाया गया।
  • कृषि बिलों के जरिए किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

 

युवाओं को दर्द को नहीं जानते मोदी 

  •  बिहार के लोगों को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बेंगलुरु में रोजगार मिलता है लेकिन बिहार में नहीं मिलता।
  • मोदी अब भाषण में युवाओं के रोजगार की बात नहीं करते हैं, तेजस्वी रोजगार की बात करते है।
  • पूरे देश के युवाओं को मोदी रोजगार नहीं दे सकते। मोबाइल और थाली युवाओ से बजवाते हैं।
  • युवा जानता है कि बिहार में रोजगार नहीं मिल सकता। इसलिए दूसरी जगहों पर जाता है।
  • गांधी जी हरियाणा नहीं गए,पंजाब नहीं गए,चंपारण आए।वे यहां के लोगों को दर्द को जानते थे।
  • इस सरकार में बिहार के किसान परेशान, फसल का नहीं मिल रहा उच‍ित मूल्‍य। 
     

vasudha

Advertising