तमिलनाडु में राहुल गांधी ने स्कूल के छात्रों के साथ किया डांस, देखिए वीडियो

Monday, Mar 01, 2021 - 05:17 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राहुल गांधी इन दिनों दक्षिण भारत में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। यहां वो भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं, लेकिन आज राहुल गांधी तमिलनाडु के एक स्कूल में हल्के-फुल्के माहौल में नजर आए। वो तमिलनाडु के मूलगुमूदन के एक स्कूल में छात्रों के साथ डांस करते नजर आए। इस दौरान जिसने राहुल का ये अंदाज देखा, वो इस नजारे को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने की कोशिश करता नजर आया है।


इससे पहले राहुल गांधी ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु में ऐसा व्यक्ति शासन करेगा जो सही मायने में तमिल संस्कृति और उसके लोगों का प्रतिनिधित्व करता हो। राहुल गांधी तमिलनाडु में चुनाव अभियान के तहत कन्याकुमारी में एक रोड शो कर रहे थे। वो राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए, राहुल गांधी ने लोगों से मोदी और संघ परिवार को तमिलनाडु के लोगों, राज्य की संस्कृति और परंपराओं का अपमान करने की अनुमति नहीं देने का आह्वान किया। उन्होंने ये भी कहा कि देश भर में अन्य भाषाओं और संस्कृति की तरह, तमिल संस्कृति और भाषा की रक्षा करना भी उनका कर्तव्य है।

 

Yaspal

Advertising