राहुल का तंज, खोखले हैं मोदी सरकार के विकास के दावे

Friday, May 19, 2017 - 02:47 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र पर युवाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि मोदी सरकार के विकास के दावे खोखले हैं और उनका जमीनी हकीकत से कुछ लेना देना नहीं है। गांधी ने कहा कि काम करने की बजाय केवल दावे करने का सबसे ज्यादा नुकसाान देश की युवा आबादी को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया, सिर्फ बातें करने वाली सरकार जनता पर बोझ होती है। देश के युवाओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।'

‘सबका साथ सबका विकास’
उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ सबका विकास’ की बात करने वाली मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों को उनकी आय दोगुना करने का वादा किया है। उनका कहना था कि यह बड़ा क्षेत्र है और देश की 47 प्रतिशत आबादी कृषि आधारित कामगार है। 

Advertising