CBSE सिलेबस में बदलाव पर भड़के राहुल गांधी, बोर्ड को बताया ''राष्ट्रीय शिक्षा श्रेडर''

Monday, Apr 25, 2022 - 02:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने CBSE की आलोचना करते हुए 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ सप्रेसिंग एजुकेशन' बताया है। दरअसल, CBSE के सिलेब्स में  बदलाव को लेकर राहुल गांधी ने ट्विट कर  यह निशाना साधा। बता दें कि सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के इतिहास और राजनीति विज्ञान के सिलेबस से कई चैप्टर्स हटाने का ऐलान किया है। उन्होंने सिलेबस में बदलाव को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी निशाना साधा और इसे 'राष्ट्रीय शिक्षा श्रेडर' करार दिया।

शिक्षा बोर्ड को फटकार लगाते हुए राहुल गांधी ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बोर्ड को "राष्ट्रीय शिक्षा श्रेडर" बताया। इस तस्वीर में उन चैप्टर्स को सूचीबद्ध किया गया है जिन्हें सिलेब्स से हटाने का ऐलान किया।  इसके साथ ही इसमें सीबीएसई को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सरप्रेसिंग एजुकेशन बताया गया है।   एक रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 10 के पाठ्यक्रम में 'खाद्य सुरक्षा' पर एक चैप्टर से "कृषि पर वैश्वीकरण का प्रभाव" विषय को हटा दिया गया है। 
 
 दरअसल, CBSE ने सत्र 2022-23 के लिए पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 11 और 12 के इतिहास, राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम से गुटनिरपेक्ष आंदोलन, शीतयुद्ध के दौर, अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्य के उदय, मुगल दरबारों के इतिहास और औद्योगिक क्रांति से संबंधित अध्याय हटा दिए हैं। वहीं इसमें पाकिस्तान के कवि फैज अहमद की कविताएं भी सूची में हैं।

Anu Malhotra

Advertising