आप व मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे राहुल गांधी

Saturday, May 28, 2016 - 09:42 PM (IST)

नई दिल्ली : मोदी सरकार जहां एक तरफ अपने दो साल पूरे होने के जश्र मना रही हैं। वही, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आप व मोदी सरकार के खिलाफ ‘टॉर्च मार्च’ निकाला। इस दौरान उन्होंने पानी, बिजली सहित विभिन्न मुद्दों पर मोदी व आप सरकार को आड़े हाथों लिया।

राहुल गांधी ने यह रोड शो राजघाट से शुरू किया, जो दिल्ली सचिवालय तक जाएगा। राहुल गांधी आज पानी और बिजली की किल्लत की आम लोगों की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को घेरते हुए कहा कि कुछ लोग केवल बेवकूफ बनाते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल केवल बात करते हैं। उन्होंने कहा, मोदी और केजरीवाल सोचते हैं कि वे हर बार लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं। एक समय था जब केजरीवाल बिजली के पोल पर चढ़ जाते थे। लेकिन अब वह सब कुछ भूल गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह यह इंटरनेट का दौर है। यहां पर आप सेल्फी और टीवी के जरिये लोगों को अधिक दिनों तक मूर्ख नहीं बना सकते। लोग जागरूक हैं और आपको जनता को जवाब देना होगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साह में दिख रहे थे।

Advertising