राहुल गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा - एक महीने के अंदर नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे, फिर...
punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 01:23 PM (IST)
नेशनल डेस्क: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेठी के एक दिवसीय दौरे हैं। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि विदेश मत जाएं, सोना न खरीदें, इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदें। आने वाले समय में किसान के पास खाद नहीं होगा। देखिए कुछ महीनों में महंगाई कहां जाती है, पेट्रोल, डीज़ल, तेल, गैस, दाल, चावल के दाम कहां जाते हैं। खुलकर प्रधानमंत्री कहते हैं कि सोना मत खरीदें, विदेश न जाएं और खुद हज़ारों करोड़ रुपये के जहाज़ में विदेश जाते हैं।
नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है अब आर्थिक तूफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी एक दिप वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने इसे(संविधान) खत्म किया है।
राहुल गांधी ने कहा, "...चुनाव से पहले कहा गया कि पेट्रोल, गैस की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे। आज जब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं तो अंबानी पेट्रोल हिंदुस्तान से बाहर भेज रहे हैं। अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर बाहर बेचते हैं और उस पैसे से वे नरेंद्र मोदी की फंडिंग करते हैं। यह सच्चाई है।
