भाजपा राज में बेटियों की हो रही दुर्गति: राहुल गांधी

Friday, Dec 21, 2018 - 05:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ​बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा राज में बेटियों की दुर्गति हो रही है। 


कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के आगरा में एक छात्रा को जिंदा जलाने की घटना की निंदा की। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि भाजपा राज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की इससे बुरी दुर्गति और क्या हो सकती है कि पढऩे जाने वाली बेटी को असामाजिक तत्व आग लगा दें और कानून व्यवस्था मुंह ताकती रहे।


राहुल गांधी ने लिखा कि आगरा की छात्रा के साथ हुई घटना दिल दहला देने वाली है। गौरतलब है कि आगरा में गत मंगलवार को दो लोगों ने 10वीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा पर कथित तौर पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी। वीरवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इस लड़की की मौत हो गई। 

vasudha

Advertising