कांग्रेस की CWC बैठक में केंद्र पर भड़के राहुल, बोले-सत्ता के नशे में चूर हैं मोदी

Monday, Nov 07, 2016 - 12:43 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस की वर्किंग कमिटी (कार्यकारिणी समिति)की मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए संसद के शीतकालीन सत्र के पहले कांग्रेस ने आज बैठक बुलाई। बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार सत्ता के नशे में चूर हो गई है, उसे आम जनता की कोई परवाह नहीं है। बता दें कि तबीयत खराब होने के चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बैठक में हिस्सा नहीं ले रही हैं, उनकी जगह राहुल गांधी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कांग्रेस मनमोहन सिंह, ऐके एंटनी, अहमद पटेल, दिग्विजय सिंह, मलिका अर्जुन खड़गे, अंबिका सोनी, बीके हरिप्रसाद और ग़ुलाम नबी आज़ाद समेत लगभग 21 मेंबर हिस्सा लिया।

कार्यकारिणी बैठक में राहुल के संबोधन के प्रमुख अंश
-मोदी सरकार में असहमति रखने वालों को चुप करा दिया जाता है।
-आम नागरिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ में सवाल पूछने के लिए धमकाया जा रहा है.
-टीवी चैनलों को सजा देते हुए बंद करवाया जा रहा है।
-लोकतंत्र काले दौर से गुजर रहा है।
-देश में अभिव्यक्ति का अधिकार छीना जा रहा है, हम इसका आने वाले संसद के सत्र में विरोध करेंगे।
-दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार जारी है।
-सरकार ने जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान के मुद्दे पर सभी हदें पार कीं, दशकों बाद इतनी मौतें हुई हैं।
- भाजपा जाति और धर्म के आधार पर चुनाव लड़ती है।
-यह निर्दयी सरकार हमारे जवानों को OROP नहीं दे रही है, उनकी विकलांगता पेंशन घटा रही है।

 

 

Advertising