राहुल गांधी ने नियुक्त किए कांग्रेस के आठ नए सचिव

Thursday, Aug 23, 2018 - 06:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली से विधायक अदिति सिंह को महिला कांग्रेस का महा सचिव नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसके अलावा विभिन्न राज्यों के लिए पार्टी के आठ नए सचिव बनाए हैं।मिजोरम के लिए छानबीन समिति के दो सदस्यों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई है।

विज्ञप्ति के अनुसार नव नियुक्त सचिवों में विधायक शकील अहमद खान जम्मू कश्मीर, राजेश धमानी उत्तराखंड, बीपी सिंह, मोहम्मद जावेद तथा सरत राउत पश्चिम बंगाल, अल्पेश ठाकोर बिहार तथा सी वी सी रेड्डी और बी एम संदीप महाराष्ट्र शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने मिजोरम के लिए छानबीन समिति के दो सदस्य नियुक्ति किए हैं जिनमें हिमाचल प्रदेश से दीपक राठौड तथा उत्तराखंड के राजेश बिष्ट शामिल हैं। 

shukdev

Advertising