राहुल गांधी ने मतदाताओं से की महागठबंधन के पक्ष में वोट डालने की अपील, बोले- आज बदलेगा बिहार।

Wednesday, Oct 28, 2020 - 10:15 AM (IST)

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को मतदान शुरू हो गए हैं। इस मौ​के पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने  मतदाताओं से वोट सिर्फ महागठबंधन के पक्ष में डालने की अपील करते हुए कहा, ‘‘आज बदलेगा बिहार।

राहुल गांधी ने बुधवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएं। दरअसल कांग्रेस बिहार विधानसभा का चुनाव राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव की अगुवाई में लड़ रही है। राज्य में चुनाव तीन चरण में होने हैं। 

अपने गठबंधन के लिये चुनाव प्रचार करने आज राहुल गांधी बिहार पहुंचेंगे। उनका इस बार राज्य में दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वह 23 अक्तूबर को चुनाव प्रचार करने बिहार आए थे और उन्होंने कई रैलियों को संबोधित किया था। राहुल गांधी वाल्मीकिनगर और कुशेश्वर स्थान में महागठबंधन के लिये चुनाव प्रचार करेंगे । वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट के लिये उपचुनाव में तीन नवंबर को विधानसभा के दूसरे चरण के साथ मतदान होगा। 

vasudha

Advertising