राफेल सौदे को लेकर राहुल ने फिर साधा PM मोदी पर निशाना

punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 08:14 PM (IST)

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा और तंज करते हुए कहा कि इस लड़ाकू विमान की कीमत सब जानते हैं, लेकिन सरकार इसे राष्ट्रीय गोपनीयता का विषय कह रही है और इस बारे में उच्चतम न्यायालय को भी नहीं बता रही है।
 PunjabKesari

गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री जानते हैं, अनिल अंबानी जानते हैं, फ्रांस्वा ओलांद जानते हैं और एमैनुएल मैक्रों भी जानते हैं। हर पत्रकार जानता है। रक्षा मंत्रालय के बाबू जानते हैं। पूरा दसॉ जानता है। दसॉ के सभी प्रतिस्पर्धी जानते हैं, लेकिन राफेल की कीमत राष्ट्रीय गोपनीयता है, जिसका खुलासा उच्चतम न्यायालय में भी नहीं हो सकता।"  गांधी ने जो खबर शेयर की है, उसके मुताबिक वायुसेना को मिल रहे 36 राफेल विमानों की कीमत पहले की प्रस्तावित कीमत से 40 फीसद अधिक है। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News