फीसवृद्धि के विरूद्ध प्रदर्शन क्या राजद्रोह है: राहुल गांधी

Wednesday, Apr 12, 2017 - 07:34 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आश्चर्य प्रकट किया कि क्या फीस वृद्धि के खिलाफ विद्यार्थियों का प्रदर्शन राजद्रोह है और क्या युवकों को बोलने का हक नहीं है। उनका बयान इस खबर के बाद आया है कि पंजाब विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन के बाद 66 विद्यार्थियों पर चंडीगढ़ पुलिस ने राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। 
 


गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ‘अब फीसवृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन भी राजद्रोह है? क्या इस देश में युवकों को बोलने का हक नहीं है?’ कांग्रेस नेता ने अक्सर युवकों से जुड़े मुद्दे उठाए हैं तथा देशभर में विभिन्न परिसरों में छात्रों के प्रदर्शन के साथ एकजुटता प्रदर्शित की है। उसमें जेएनयू में कुछ विद्यार्थियों पर राजद्रोह का मामला दर्ज होने के बाद वहां हुए प्रदर्शन तथा हैदराबाद विश्वविद्यालय में एक दलित शोधार्थी की कथित आत्महत्या के बाद हुए प्रदर्शन आदि शामिल हैं। 

 

 

Advertising