हैंडसम राहुल की दीवानी है 107 साल की बुजुर्ग, कांग्रेस अध्‍यक्ष ने ऐसे पूरी की विश

Tuesday, Dec 26, 2017 - 10:28 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 107 वर्षीय एक महिला प्रशंसक को सोमवार उनके जन्मदिन और क्रिसमस पर बधाई दी। गांधी ने सोशल मीडिया पर मिले संदेश पर महिला प्रशंसक को जन्मदिन की बधाई दी।

दिपाली सिकंद नाम की एक महिला ने ट्वीट किया था कि उसकी दादी मां आज 107 साल की हो गई और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की है।
 

उसने ट्वीट किया, मेरी दादी मां ने आज 107 साल की हो गईं। मैंने पूछा कि आप राहुल गांधी से क्यों मिलना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि वह उन्हें खूबसूरत लगते हैं। गांधी ने ट्वीट किया, दिपाली आप अपनी दादी मां को मेरी तरफ से जन्मदिन और क्रिसमस की बधाई दें और मेरी तरफ से दादी मां को जादू की झप्पी दे दीजिए।’’

 

Advertising