राहुल दुनिया के ‘सबसे बड़े झूठे'' के पुरस्कार के लायक : शिवराज

Wednesday, Apr 17, 2019 - 12:30 AM (IST)

अहमदाबादः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दुनिया के सबसे बड़े झूठे के खिताब से नवाजे जाने लायक बताया। उन्होंने कहा कि गांधी लोगों से उनके द्वारा किसानों की कर्ज माफी के वादे पर अमल करने के बारे में ‘झूठ' बोल रहे हैं।

गांधी ने पिछले साल मध्यप्रदेश विधानसभा में किसानों की कर्ज माफी का चुनावी वादा किया था। चौहान इसी संदर्भ में बात कर रहे थे। पंचमहल जिले के हलोल में एक रैली को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि गांधी को ‘दुनिया के सबसे बड़े झूठे' का पुरस्कार देना चाहिए।

 

Pardeep

Advertising