आंध्र प्रदेश में बोले राहुल- कांग्रेस सत्ता में आई तो मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 10:09 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी को लेकर राहुल गांधी शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और साथ ही कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो दुनिया की कोई भी ताकत आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने से नहीं रोक पाएगी।

बता दें कि राहुल गांधी मिशन साउथ पर हैं। मिशन साउथ के पहले चरण में कांग्रेस अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश के एक दिन के दौरे से शुरुआत की है। आज उन्होंने तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News