सरहद के प्रहरियों को राखी बांधने पहुंची बहनें, बार्डर पर दिखा अनूठा नजारा

Saturday, Aug 25, 2018 - 04:56 PM (IST)

जम्मू : सेना के जवान घरों और परिवारों से दूर सरहद की रक्षा करते हंै। पूरा देश जब त्यौहार मना रहा होता है तो खुशियों की रक्षा करने में जुटे रहते हैं देश के वीर। ऐसा ही एक और त्यौहार है जो सुरक्षा का वादा करता है और लेता है। यह पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते का है। आरएसपुरा के सुचेतगढ़ बार्डर सरहद के प्रहरियों साथ बहनों ने यह त्यौहार धूमधाम से मनाया।

स्कूल की बच्चियां रंग-बिरंगी राखियां लेकर अंतराष्ट्रीय सीमा पर पहुंची और उन्होंने बीएसएफ के जवानों की कलाई पर इसी आस के साथ राखियां बांधी के वे उनकी और देश रक्षा यूं ही करते रहेंगे।  पूरा माहौल बहुत पारिवारिक दिखा। जवानों के चेहरों पर भी प्रसन्नता और खुशी साफ झलक रही थी। बच्चियों ने कहा कि वे हर वर्ष यहां आती हैं और अपने भाईयों को राखियां बांधती हैं क्योंकि यह भाई सभी रिश्तों से दूर भारत माता की सुरक्षा में चौब्बीस घंटे तैनात रहते हैं।

Monika Jamwal

Advertising