Raghav Chadha networth: 5 लाख का Gold, Swift Dzire और 36 लाख का घर...जानें पत्नी की तुलना में कितनी है Raghav Chadha की संपत्ति

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 01:18 PM (IST)

Raghav Chadha networth:  राघव चड्डा एक बार फिर से सुर्खियों में आए हैं। इस बार चर्चा में आने की वजह AAP के भीतर मचा घमासान है। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाकर और उनके बोलने पर पाबंदी लगाकर किनारे कर दिया है। इन्हीं चर्चाओं के बीच अब राघव और उनकी पत्नी परिणीति की नेटवर्थ को लेकर चर्चा छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग दोनों की संपत्ति की तुलना कर रहे हैं।  वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा की दौलत की तुलना की जा रही है। आइए जानते हैं कि दोनों कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

ये भी पढ़ें- Raghav Chadha का AAP को करारा जवाब, बोले- मेरी खामोशी को हार मत समझ लेना

साधारण संपत्ति के मालिक हैं राघव

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से शिक्षित और CA रहे राघव चड्ढा की कुल संपत्ति उनके रसूख के मुकाबले काफी साधारण है। चुनावी हलफनामों और रिपोर्ट्स के अनुसार राघव के  पास लगभग 50 लाख रुपए की कुल नेटवर्थ है। उनके घर की कीमत 36 लाख रुपये है और वे एक मारुति सुजुकी डिजायर के मालिक हैं। साथ ही उनके पास 5 लाख रुपये का सोना और करीब 6 लाख रुपये के शेयर व बॉन्ड हैं।

PunjabKesari
परिणीति से इतनी कम है संपत्ति

बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आर्थिक स्थिति राघव से कई गुना मजबूत है। परिणीति की कुल नेटवर्थ करीब 74 करोड़ रुपये आंकी गई है। मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में उनके पास 22 करोड़ रुपये का फ्लैट है। परिणीति के पास रेंज रोवर वोग (1.30 करोड़), ऑडी Q7 और ऑडी Q4 जैसी महंगी गाड़ियाँ हैं। परिणीति एक साल में 5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी हैं और फोर्ब्स की लिस्ट में भी शामिल रही हैं।

ये भी पढें- राजधानी के 13 जिलों में क्यों गूंजे सायरन! क्या दिल्ली पर आने वाला है कोई बड़ा संकट? जानें क्या है पूरा सच

सियासी अनबन और भविष्य के सवाल

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में राहत मिलने पर राघव की 'खामोशी' पार्टी को रास नहीं आई। पद से हटाए जाने के बाद अब राघव और परिणीति की कुल संपत्ति (लगभग 74.5 करोड़) चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें 99% हिस्सा अकेले परिणीति का है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News