'क्लाउन प्रिंस' हैं राहुल गांधी, उनकी कही एक-एक बात झूठीः जेतली

Thursday, Sep 20, 2018 - 05:47 PM (IST)

नई दिल्लीः राफेल डील और नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेतली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को 'मूर्ख राजकुमार (क्लाउन प्रिंस)' से संबोधित करते हुए कहा है कि वह राफेल और एनपीए पर लगातार झूठ बोल रहे हैं। 



 जेतली ने फेसबुक पर एक विस्तृत नोट लिख कर राफेल और एनपीए पर कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों का जवाब दिया है। एक तो राफेल डील को लेकर और दूसरा मोदी द्वारा 15 उद्योगपतियों के ढाई लाख करोड़ के लोन माफी को लेकर। उनके द्वारा कहे गए वाक्य का एक-एक शब्द झूठ है। 




उन्होंने कहा कि झूठ बोलने वाले कई लोग राजनीतिक गतिविधियों से बाहर कर दिये गये। लेकिन, यह नियम कांग्रेस जैसे ‘राजवंशीय संगठन’ पर लागू नहीं हो सकता। वित्त मंत्री ने राफेल सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को पहला बड़ा झूठ और देश के 15 उद्योगपतियों के 2.5 लाख करोड़ रुपए के ऋण मोदी सरकार द्वारा माफ किए जाने के आरोप को दूसरा बड़ा झूठ करार दिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों बयानों से गांधी के झूठ का पता चलता है। जेतली ने राहुल द्वारा पीएम मोदी को गले लगाने पर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा कि पब्लिक डिस्कोर्स को आप गले लगाने, आंख मारने या इस तरह के लगातार झूठ बोलने तक सीमित नहीं कर सकते हैं। 

Anil dev

Advertising