गणतंत्र दिवस परेड में राफेल की दहाड़, पहली बार सामने आया आसमान में उड़ते राफेल के अंदर का वीडियो

Thursday, Jan 26, 2023 - 05:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गणतंत्र दिवस परेड में राफेल की दहाड़ देखने को मिली। इतना ही नहीं  इन लड़ाकू विमानों का पहली बार अंदर से वीडियो सामने आया। वहीं इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर  भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान दुनिया ने राफेल विमानों की भी ताकत देखी। 

Rafale Fighter Jet का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें राफेल के आसमान में उलटने पलटने का नज़ारा दिख रहा है इतना ही नहीं  अंदर बैठे पायलट के चेहरे पर न कोई शिकन न ही कोई डर दिखा। बता दें कि  ये वीडियो भारतीय वायुसेना ने बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

 गणतंत्र दिवस परेड में राफेल की दहाड़ देखने को मिली। इतना ही नहीं  इन लड़ाकू विमानों का पहली बार अंदर से वीडियो सामने आया। वहीं इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर  भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान दुनिया ने राफेल विमानों की भी ताकत देखी। 

रनवे से टेकआफ करते ही राफेल ने एकदम 90 डिग्री एंगल पर सीधे आसमान की तरफ ऐसे बढ़ा जैसे कोई बच्चा खिलौने के साथ करतब दिखाता हो।  इस Video में आपको राफेल की संतुलन, उड़ान और सक्षमता का पता चला कि कितना फाइटर जेट है राफेल।  

 देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में फ्लाई-पास्ट में 50 विमानों ने भाग लिया। इनमें राफेल, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के साथ सी-130 सुपर हरक्युलिस तथा सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान शामिल थे। परेड के दौरान लोग अपने मोबाइल कैमरे से इस रोंगटे खड़े कर देने वाले नजारे को कैद करना चाह रहे थे, लेकिन आसमान में कोहरे और धुंध की चादर के कारण ऐसा नहीं हो सका।

Anu Malhotra

Advertising