राफेल डील: कांग्रेस-भाजपा के बीच ट्विटर पर वीडियो युद्ध

Tuesday, Aug 14, 2018 - 11:47 PM (IST)

नई दिल्ली: राफेल लड़ाकू विमान करार के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच ट्विटर पर वीडियो युद्ध छिड़ गया है।सत्ताधारी भाजपा सफाई पेश करती नजर आ रही है कि राफेल करार से उसने देश को फायदा पहुंचाया जबकि विपक्षी कांग्रेस उस पर तथ्यों को छुपाने के आरोप लगा रही है। भाजपा और कांग्रेस ने करीब दो मिनट के वीडियो जारी कर एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। 

सोमवार भाजपा ने ट्वीट किया, ‘राफेल करार पर झूठ के जाल में फंसे हैं? यह सरल स्पष्टीकरण देखें।’ इस वीडियो में टीवी अभिनेत्री पल्लवी जोशी राफेल करार के बारे में समझाती नजर आ रही हैं। कांग्रेस ने आज अपना अलग वीडियो जारी कर पलटवार किया, ‘‘राफेल करार पर झूठ के जाल में फंसे हैं? इस ‘असल’ स्पष्टीकरण को देखें।’’ 

shukdev

Advertising