लालू कुछ इस तरह बिता रहे जेल में समय, राबड़ी ने भिजवाया घर का अरवा चावल और घी

Thursday, Dec 28, 2017 - 12:42 PM (IST)

पटनाः चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रांची की बिरसा मुंडा जेल में रह रहें हैं। लालू की सजा का ऐलान 3 जनवरी को किया जाएगा। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लालू प्रसाद यादव की सेहत की चिंता सता रही है। राबड़ी देवी ने विधायक भोला यादव के हाथों घर का चावल और घी भिजवाया ताकि लालू प्रसाद की सेहत ठीक रह सके।

बुधवार को लालू से किसी को मिलने की इजाजत नही है इसलिए भोला यादव को बाहर से ही लौटना पड़ा। जेल में लालू का अधिकतर समय किताबें पढ़ते हुए और पूजा पाठ करते हुए व्यतीत हो रहा है। अकसर लालू जेल में अपना दरबार भी सजाते हैं।

राजद अध्यक्ष जेल जाने से पहले अपने साथ कई किताबें लेकर गए थे। अब वह खाली समय में उन्हीं किताबों को पढ़ते हुए अपने समय का सदुपयोग कर रहें हैं। लालू हर रोज सुबह उठकर भगवान की पूजा-अर्चना भी करते हैं। उसके बाद ही वह अन्न ग्रहण करते हैं। 

Advertising