गिरिराज के बयान पर बोलीं राबड़ी- सब आतंकवादी भाजपा में हैं

punjabkesari.in Thursday, Mar 15, 2018 - 04:11 PM (IST)

पटनाः बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह के बयान पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सब आतंकवादी भाजपा में ही हैं। बिहार उपचुनावों के परिणाम के बाद राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। 

राबड़ी देवी ने कहा कि जनता ने जवाब दे दिया है इसलिए बौखलाए हुए हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता रास्ता दिखा रही है। वाणी को वश में रखें और अररिया की जनता से माफी मांगे वरना जनता माफ नहीं करेगी।  

नीतीश कुमार का अपना कोई जनाधार नहीं 
राबड़ी देवी ने कहा कि इन उपचुनावों के परिणामों से यह बात साफ हो गई है कि नीतीश कुमार का अपना कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले नीतीश कुमार को जीत लालू यादव के कारण मिली थी। उन्होंने कहा कि अब वह किसके दम पर जीत हासिल करेंगे। 

बिहार के उपचुनावों में राजद को एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर जीत हासिल हुई है। बता दें कि गिरिराज सिंह ने उपचुनाव में राजद की जीत के बाद विवादित बयान देते हुए कहा कि अररिया आतंकवादियों का गढ़ बन जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News