पिता से फोन पर कहा, ''मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना'' होटल के छठे फ्लोर से लगा दी छलांग

Monday, Jan 31, 2022 - 09:13 AM (IST)

नेशनल डेस्क: जोधपुर शहर की एक मॉडल ने रविवार को एक होटल से कूद कर अपनी जान दे दी। दरअसल, मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने बिती रात रातानाडा की एक होटल के छठे फ्लोर से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बता दें कि गुनगुन उपाध्याय जोधपुर शहर के माता का थान निवासी गणेश उपाध्याय की बेटी हैं जो रविवार रात को रातानाडा स्थित होटल लॉर्डस इन में ठहरी हुई थी, हालांकि छलांग लगाने के बाद उन्हों जख्मी हालत में अस्पताल में  भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।  
 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुनगुन एक मॉडल और वह शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आई थी। जोधपुर आने के बाद उसने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह सुसाइड करने जा रही है, बस मेरा चेहरा देख लेना, उसके बाद पिता गणेश ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर मॉडल गुनगुन की लोकेशन निकाली और फिर पुलिस रातानाडा इलाके की होटल पहुंची, जैसे ही गुनगुन ने होटल की छठी मंजिल से छलांग लगाई वह नीचे गिर बेहोश हो गई, हालांकि उसको तुरंत मथुरादास माथुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। 

 
हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि मॉडल गुनगुन की चेस्ट के साथ उसके पैर में भी फैक्चर है,  अभी उसकी स्थिति काफी गंभीर है, लेकिन सुसाइड की कोशिश क्यों की, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 
 

Anu Malhotra

Advertising